April 19, 2026

BREAKING News : रायपुर के राजधानी अस्पताल की मान्यता रद्द, आगजनी से 7 कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई थी मौत

raajdhani

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजधानी अस्पताल की मान्यता रद्द कर दी गई है। बता दे कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान आगजनी का शिकार होने से हुई मौत के बाद अस्पताल की मान्यता सरकार ने रद्द कर दी है। राज्य सरकार पहले तो 29 अप्रैल को राजधानी अस्पताल को मान्य करने का फरमान जारी की, इसके बाद 30 अप्रैल को मान्यता रद्द होने का आदेश जारी किया गया।


स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि जब तक आगजनी की घटना की जांच पूरी नहीं हो जाती, मान्यता रद्द किया जाए। 19 अप्रैल को राजधानी अस्पताल में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ था। मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की दूसरे अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। वहीं, प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।


You may have missed