April 29, 2026

Rishi Kapoor : रणबीर कपूर ने अपने पिता व बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को याद करते हुए कहीं ये बड़ी बात

IMG_20210430_004000

मुंबई। 2020 में बॉलीवुड के कई मशहूर अभिनेताओं ने इस दुनियां को अलविदा कह दिया। उन्ही में से एक बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की आज 30 अप्रैल को पहली पुण्यतिथि (death anniversary) है।


बीते साल 2020 में उनका निधन मुंबइे स्थित रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च हॉस्पिटल में हो गया था। अब जब उनको गुजरे एक साल हो चुका है तो उनके बेटे और अभिनेता रणबीर कपूर ने उनसे जुड़ी यादों को शेयर किया है। साथ ही उन फीलिंग के बारे में भी बताया है जो उनके चले जाने की वजह से अधूरी रह गई है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने कहा है कि मैं चाहता था कि मैं अपने पिता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के साथ मैत्रीपूर्ण रहूं। जब मैं बड़ा हो रहा था तब मैने महसूस किया कि मेरे रिलेशन पिता के साथ औपचारिक थे। जबकि मां ऋतू कपूर के साथ मुझे करीब होने का अहसास होता था।

 

रणबीर ने बताया कि, ‘मैं अपनी मां के ज्यादा करीब हूं। मुझे लगता है कि पिताजी ने मेरे साथ अपने रिश्ते को अपने पिता की तरह साथ साझा किया है और यह सच है कि मैंने कभी उसके साथ एक तय रेखा को पार नहीं किया। लेकिन, यहां नुकसान या खाली पन की कोई जगह नहीं है। मैं कभी-कभी कामना करता हूं कि मैं उसके साथ दोस्ती कर सकूं या उसके साथ अधिक समय बिता सकूं।’

रणबीर ने कहा कि, ‘उनके पिता ने जो सबसे कीमती चीज उन्हें दी वह उनकी मां नीतू के लिए बिना शर्त प्यार था। वे हमारे जीवन और घर के केंद्र बिंदु में थे।’ रणबीर के मुताबिक जब उन्होंने 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में करियर शुरू किया तब उन्होंने ही काम करने के लिए ‘उत्साह’ कैसे मेंटेन करना है वह सिखाया था।


You may have missed