हुक्का बार पर पुलिस का छापा : म्यूजिक की धुन पर धुआं उड़ाते हुए कई गिरफ्तार, देखे वीडियो
नई दिल्ली। कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए सरकार कई प्रयास कर रही है। कहीं लॉकडाउन तो कहीं नाइट कर्फ्यू या सख्त दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पर इसके बावजूद कई लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। वही कई बार क्लब व रेस्टोरेंट संचालक कोवीड के नियमों का उल्लंघन करते हुए नजर आ रहे है।


इसे भी पढ़ें– Viral : ऑनलाइन क्लास को बंद करना भूल टीचर करने लगे पत्नी संग बच्चों के सामने रोमांस..फिर हुआ ये
इसी बीच खबर है की बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में पुलिस ने एक अवैध हुक्का बार में छापेमारी कर 17 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें अवैध हुक्का बार का मालिक, दो कर्मचारी और 14 ग्राहक शामिल हैं। मौके पर न तो किसी ने मास्क लगाया हुआ था और न कोई सामाजिक दूरी का पालन कर रहा था। पुलिस अवैध हुक्का बार मालिक सुमित गुप्ता से पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़ें– VIRAL VIDEO : पुलिसवाले ने कपल को मारी सरेआम गोली, जानिए आखिर क्या है इस विडियो की सच्चाई
बाहरी जिले के स्पेशल स्टाफ टीम को बुधवार रात सूचना मिली कि पश्चिम विहार के भेरा एंक्लेव स्थित गुप्ता प्रॉपर्टी के दफ्तर में हुक्का बार चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसआई नवीन मलिक, हवलदार प्रदीप, सिपाही अमित, अमित कुमार व अन्य की टीम ने छापा मारा। इस दौरान वहां भीड़ थी।
इसे भी पढ़ें– देवर-भाभी का अवैध संबंध: अवैध संबंध के बीच रोड़ा बन रहे बड़े भाई को छोटे भाई ने ही लगा दिया ठिकाने
म्यूजिक के साथ कई नौजवान हुक्का पीने में व्यस्त थे। हुक्का बार का मालिक सुमित गुप्ता वहीं पर मौजूद था। पुलिस ने उसके साथ दो कर्मचारियों और 14 ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पश्चिम विहार वेस्ट थाने में सरकारी आदेश के उल्लंघन, महामारी अधिनियम, समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
दिल्ली में #LockDown और #COVIDEmergency के बीच कोई हुक्का बार चलने की सोच सकता है? लेकिन ये सब चल रहा था दिल्ली के भैरा एंक्लेव इलाके में। @DelhiPolice ने हुक्का बार के मालिक सुमित गुप्ता समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। pic.twitter.com/99BXyXcDC3
— Jitender Sharma (@capt_ivane) April 29, 2021

