BIG NEWS : टेलीविजन जगत के बड़े पत्रकार रोहित सरदाना का कोरोना से निधन
नई दिल्ली। टेलीविजन पत्रकारिता (Television journalism) के जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। टेलीविजन जगत के बड़े पत्रकार रोहित सरदाना (Rohit Sardana) अब इस दुनिया में नहीं रहे। कोरोना से संक्रमित रोहित सरदाना का निधन हो गया है।


Rest in peace Rohit. 🙏💐 https://t.co/Imv8aBqD5L
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) April 30, 2021
रोहित सरदाना की मौत को लेकर पत्रकार सुधीर चौधरी ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है। सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, `अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है। लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना को 2018 में गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था।

