April 18, 2026

जिस्मफरोशी : फार्महाउस में पार्टी की आड़ में चल रहा था देह व्यपार का धंदा, पुलिस पहुंची तो मची अफरा तफरी

jishm

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र पुणे से लॉकडाउन और कोरोनाकाल के बिच एक देह व्यपार का मामला सामने आ रहा है। पुणे के एक फार्महाउस में पार्टी की आड़ में वेश्यावृत्ति का गंदा खेल चल रहा था। पड़ोसियों की शिकायत पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।


बताया गया है कि समीर उर्फ नितेश दिलीप पायगुडे नाम के शख्स ने लॉकडाउन में पैसा कमाने के लिए फार्महाउस में डांस बार और वेश्यावृत्ति का धंधा शुरू किया था। बताया जा रहा है कि पुणे के पास स्थि​त लबडे फार्महाउस पर फोन करके छह लड़कियां बुलाई गईं थीं।

इसके बाद कुछ लोगों को भी यहां पर अय्याशी करने के लिए बुलाया गया था। फार्महाउस में शराब के साथ नाच और गाने की व्यवस्था भी की गई थी। आरोपी ने इस पार्टी में आने वाले लोगों के लिए विदेशी शराब की व्यवस्था कर रखी थी। इसके बाद पार्टी शुरू हुई, डीजे के शोर के साथ फार्महाउस पर बुलाई गई लड़कियों का डांस शुरू हो गया। पैसों की झमाझम इन पर बारिश होने लगी। इस दौरान यहां आए कई लोग जिस्मफरोशी के धंधे में भी लिप्त पाए गए।


You may have missed