October 29, 2026

कोरोना BREAKING : लॉकडाउन के बावजूद फिर तोड़े कोरोना ने सारे रिकॉर्ड, अधिकतर जिलों में कोरोना के आंकड़े 500 के पार

coco

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में अब रोजाना 10,000 के पार नए कोरोना मरीज की पुष्टि की जा रही हैं। जिसके बाद अब इस महामारी से बचने के लिए छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। JKC NEWS आप सभी से अपील करता है की कोविड–19 के नियमों का पालन करे। अब आप सभी और भी ज्यादा सावधानी बरते।


छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 15902 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 1464 मरीज, दुर्ग से 1029, राजनांदगांव से 679, बालोद से 447, बेमेतरा से 305, कबीरधाम से 471, धमतरी से 529, बलौदा बाजार से 801, महासमुंद से 504, गरियाबंद से 456, बिलासपुर से 1290, रायगढ़ से 1075, कोरबा से 1228, जांजगीर-चांपा से 1061, मुंगेली से 584, जीपीएम से 368, सरगुजा से 507, कोरिया से 606, सूरजपुर से 450, बलरामपुर से 331, जशपुर से 528, बस्तर से 177, कोंडागांव से 302, दंतेवाड़ा से 68, सुकमा से 37, कांकेर से 537, नारायणपुर से 35, बीजापुर से 30, अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल है। आज प्रदेश में कुल 12508 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है। राज्य में आज कुल 229 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 121099 है। आज प्रदेश में 60863 टेस्ट हुए है।


You may have missed