June 4, 2026

BIG NEWS : अब इस अस्पताल में आग लगने से हुई 18 लोगों की मौत,कई मरीज घायल

IMG_20210501_110519

भरूच। कोरोनाकाल में एक और दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। गुजरात के भरूच में एक कोविड–19 अस्पताल में आग लग गई। इस घटना में 18 लोगों की मौत हुई है। घटना के बाद मरीजों को यहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लगा है।


बताया जा रहा है कि आग शुक्रवार (30 अप्रैल) देर रात 12:30 से एक बजे के बीच लगी। इस घटना में कई मरीज घायल भी हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने पहुंच गईं। पटेल वेलफेयर अस्पताल की पहली मंजिल में कोरोना मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाया गया था।

भरूच के एसपी राजेंद्र सिंह चुडासमा ने बताया कि आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। बाद में इसपर काबू पा लिया गया। हादसे में प्रारंभिक रूप से 12 लोगों के मरने की खबर है।


You may have missed