आज 3 मई का राशिफल : मेष राशि वालों को मिल सकती है नौकरी में पदोन्नति, तुला राशि वालों को मिल सकती है अच्छी नौकरी
मेष राशि (Mesh Rashi 3 May 2021 )
मेष राशि वाले लोग दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की कोशिश कर सकते हैं। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। वेतन में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रभावशाली लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही मत कीजिए।


वृषभ राशि ( Vrishabha Rashi 3 May 2021 )
वृषभ राशि वाले लोगों के शत्रुओं में वृद्धि हो सकती है। भूमि और भवन से संबंधित योजना बन सकती है। स्थाई संपत्ति में वृद्धि होने के योग नजर आ रहे हैं। आमदनी बढ़ेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। निवेश संबंधित कामों में लाभ मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।
मिथुन राशि (Mithun Rashi 3 May 2021 )
मिथुन राशि वाले लोगों का आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। घर-बाहर खुशी का माहौल बना रहेगा। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे।
कर्क राशि ( Kark Rashi 3 May 2021 )
कर्क राशि वाले लोगों को धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। अचानक दुखद समाचार मिल सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। कामकाज के प्रति आप धैर्य बनाए रखें। किसी भी काम को आप जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता लगी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा, जिसका आगे चलकर लाभ मिल सकता है।
सिंह राशि ( Singh Rashi 3 May 2021 )
सिंह राशि वाले लोगों द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से जान पहचान हो सकती है। व्यापार अच्छा रहेगा, लाभदायक समझौते हासिल हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा।
कन्या राशि ( Kanya Rashi 3 May 2021 )
कन्या राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप बुरे लोगों की पहचान कीजिए और उनसे दूर रहें। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से घर में चहल-पहल बनी रहेगी। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप कोई रिस्क उठा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कारोबार अच्छा चलेगा।
तुला राशि ( Tula Rashi 3 May 2021 )
तुला राशि वाले लोगों का समय उत्तम नजर आ रहा है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। अप्रत्याशित लाभ मिलने के योग हैं। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।
वृश्चिक राशि ( vrishchik Rashi 3 May 2021 )
वृश्चिक राशि वाले लोगों को कुसंगति से बचना होगा। पैसों का लेनदेन मत कीजिए। धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति कमजोर बनेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। आप जल्दीबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। व्यापार ठीक चलेगा। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
धनु राशि ( Dhanu Rashi 3 May 2021 )
धनुराशि वाले लोगों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। बेवजह चिड़चिड़ापन रह सकता है। कीमती चीजों को संभाल कर रखें। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। आप किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का समय-समय पर सहयोग मिलेगा, जिससे आपके मन को खुशी मिलेगी।
मकर राशि ( Makar Rashi 3 May 2021 )
मकर राशि वाले लोगों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए अन्यथा चोट लग सकती है। किसी पुरानी बीमारी से आप काफी परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। किसी व्यक्ति के व्यवहार से लगेगा कि अपमान हुआ है। आप अपनी नई योजनाओं पर फोकस कीजिए। कार्यस्थल में परिवर्तन करने का विचार हो सकता है। व्यापार ठीक ठाक चलेगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।
कुंभ राशि ( Kumbh Rashi 3 May 2021)
कुंभ राशि वाले लोगों को मानसिक चिंता और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार में लाभदायक स्थिति बन रही है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
मीन राशि ( Meen Rashi 3 May 2021 )
मीन राशि वाले लोगों का आज का दिन सामान्य रहेगा। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। व्यापार अच्छा चलेगा। आमदनी बनी रहेगी। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं। किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी।

