August 25, 2026

BIG NEWS : रायपुर में स्प्रिट पीने से दो लोगों की मौत, दो युवकों का उपचार जारी

20210425_001007

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर मिल रही है। यहां स्प्रिट पीने से दो लोगों की मौत हो गई। रविवार सुबह चार लोगों की तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। मेकाहारा में दो युवकों का उपचार जारी है।


इसे भी पढ़ें– Fact Check : नाक में नींबू का रस डालने से खत्म हो जाता है कोरोना वायरस!

 रविवार को इलाज के दौरान विजय कुमार चौहान की मौत हो गई है। वहीं तीन की हालत बनी हुई है। इनमें से एक और युवक ने आज उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं आज सुबह राजू छुरा नाम के युवक ने तोड़ा दम दिया। अनिल छेडया, चंदन तिवारी का मेकाहारा में इलाज जारी है।

इसे भी पढ़ें– Fact Check : भारत में 3 मई से 20 मई तक सम्पूर्ण लॉक डाउन! जानिए क्या है सच

आपको बता दें कि मामला शहर के लालगंगा शॉपिंग मॉल के पीछे स्थित राजीव आवासीय परिसर इलाके का है जहां रहने वाले 4 लोगों ने एक साथ स्प्रिट पिया और चारों को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां देर रात एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।


You may have missed