April 19, 2026

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में फर्जी पत्रकार और पुलिस अधिकारी बनकर वसूली करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

IMG_20210503_213221

जगदलपुर। लॉकडाउन के दौरान जब लोग परेशान है। ऐसे में कुछ शातिर ठग लोगों का फायदा उठाने में लगे है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय के बोधघाट थाना क्षेत्र में अपने आप को पत्रकार और पुलिस अधिकारी बताकर वाहनों को रोककर अवैध उगाही करने वाले 02 आरोपियों शंकर सिंह उर्फ सोनू एवं प्रमोद कंवर को बोधघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


पढ़िए पूरी खबर–
नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि गिरफ्तार दोनो आरोपियों के द्वारा 01 मई 2021 को ग्राम करकापाल में एक ट्रेक्टर चालक सुखराम कश्यप से अपने आप को पत्रकार और पुलिस अधिकारी होना बताकर ट्रेक्टर वाहन के कागजात मांग की गई, वाहन चालक द्वारा कागजात नहीं दिखने पर अवैध रूप से 05 हजार रूपये की मांग किया गया एवं ट्रेक्टर चालक के द्वारा पैसा नहीं है बाद में लाकर देने की बात कहने पर उसी शाम को माडिय़ा चैक पर वाहन चालक सुखराम कश्यप से चार सौ रूपये अवैध रूप से लिया गया था। मामले में ट्रेक्टर स्वामी विश्वेश्वर राव के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्व धारा 384, 419, 420, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

मामले में बस्तर जिले के एसपी दीपक कुमार झा, अति पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवम नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षक थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में विवेचना के तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शंकर सिंह उर्फ सोनू एवं प्रमोद कंवर की पहचान कर गिरफ्तार किया गया।

आरोपी शंकर सिंह अपने आप को बस्तर किरण का पत्रकार कहकर अवैध रूप से वाहनों से जांच के नाम पर पैसे वसूलना एवं आरोपी प्रमोद सिंह कंवर पूर्व में बस्तर जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ होना एवं अगस्त 2020 में उक्त पूर्व आरक्षक को सेवा से पृथक कर देना बताया गया है। मामले में दोनों आरोपियों के कब्जे से चार सौ रूपये नगद, 02 नग मोबाईल, छत्तीसगढ़ पुलिस लिखा हुआ पर्स जप्त किया गया है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर रवाना किया गया।


You may have missed