Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आएंगी दया बेन, असित मोदी ने दिया ये जवाब
पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ( Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah ) पिछले 13 सालों से लोगों को हंसाते हुए आ रहा है। शो के हर एक किरदान ने दर्शकों के दिल में अपनी स्पेशल जगह बना रखी है। सीरयल में दयाबेन( Dayaben )की वापसी को लेकर खबरें अक्सर चर्चा में रहती है। फैंस को दया टप्पु के पापा गड़ा की वापसी का बेताबी से इंतजार है।


दरअसल दयाबेन( Dayaben )के रोल को अदा करने वाली दिशा वकानी( Disha Vakani ) लंबे समय से शो में नजर नहीं आ रही हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा( TMKOC ) बहुत दिनो से बिना दयाबेन के टीवी पर रहा है। अब शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी( Asit Kumarr Modi ) ने एक्ट्रेस की वापसी को लेकर ऐसी बात कह दी है कि उनके फैंस को झटका लग सकता है।

एक मीडिया इंटरव्यू में असित मोदी से दयाबेन ( Dayaben ) की वापसी को लेकर सवाल किया गया। जिस पर उन्का जवाब था कि, ‘मुझे लगता है मुझे ही दयाबेन( Dayaben ) बन जाना चाहिए। दयाबेन की वापसी को लेकर सालों से सवाल पूछे जा रहे हैं।’ असित मोदी ने आगे कहा ‘मेकर्स दिशा वकानी की वापसी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अगर एक्ट्रेस शो छोड़ने की बात करती हैं तो शो नई दयाबेन ( Dayaben ) से साथ आगे बढ़ेगा। हम अभी भी उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।’
असित मोदी ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- ‘लेकिन इस समय मुझे लगता है कि दया की वापसी और पोपटलाल ( Popatlal ) की शादी ज्यादा जरुरी नहीं है। इस महामारी में और भी कई जरुरी समस्याएं हैं जो इस समय मैटर करती हैं।’ उन्होंने कहा ‘इस समय में हमे सेफ्टी प्रोटोकॉल का खास ध्यान रखकर शूटिंग करनी है ताकि किसी की रोजमर्रा पर असर ना पड़े। साथ ही बायो बबल काफी इफेक्टिव है अगर हमे उसके लिए परमिशन मिल जाती है तो मैं उस फॉर्मेट में काम करना चाहूंगा।’
बता दें कि कुछ सालो पहले दयाबेन ( Dayaben ) यानी कि दिशा वकानी ( Disha Vakani ) मैटरनिटी लीव पर गई थी। जिसके बाद से ही दर्शक उनके वाकेपस आने की आस लगाएं बैठे हैं। फैंस उनके अनोखे स्टाइल में डायलॉग डिलीवरी के दिवाने है। दिशा वकानी ( Disha Vakani ) कुछ समय पहले तारक मेहता का उल्टा चश्मा ( Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah ) के सेट पर नजर आईं थीं। जिसके बाद से फैंस को लगने लगा था कि वह शो में वापसी करने वाली हैं।
मगर ऐसा कुछ नहीं है दिशा किसी और काम से शो के सेट पर गईं थीं। मुंबई में शो की शूटिंग पर प्रतिबंध लगने पर शो की शूटिंग दूसरे शहरों में की जा रही है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा ( Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah ) का सेट शिफ्ट करने पर असित मोदी ने कहना है कि उनके पास एपिसोड्स का बैंक है तो उन्हें दूसरे शहर में जाकर शूटिंग करने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अब वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा ( Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah ) का बेस शिफ्ट करने का प्लान कर रहे हैं और यह बहुत जल्दी हो जाएगा।

