BIG NEWS RAIPUR : दारू नहीं मिली तो चार दोस्तो ने पी ली स्प्रिट, तीन की मौत एक गंभीर
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर मिल रही है। यहां शराब नहीं मिलने पर स्प्रिट पीने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर बताए जा रहे है।


जानकारी के मुताबिक घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र के लालगंगा स्थित राजीव आवास की है। रविवार की शाम चार दोस्त पार्टी मनाने के लिए शराब नहीं मिलने पर मेडिकल से एक स्प्रिट की बोतल ली थी। दरअसल, राज्य में लॉकडाउन लगा है, जिसके चलते उन्हें शराब नहीं मिली। इसके बाद चारो ने मेडिकल से एक स्प्रिट की बोतल ली और फिर सभी ने पूरी बॉटल ही गटक ली।
स्प्रिट पीने के बाद चारों की तबियत अचानक खराब होने लगी। परिजनों ने गंभीर अवस्था में अनिल छेडया, विजय कुमार चौहान, चंदन तिवारी और राजू छुरा को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर इलाज के दौरान विजय कुमार चौहान और राजू छुरा की मौत हो गई। वहीं अभी चंदन तिवारी ने भी डैम रोड दिया है। फिलहाल इस घटना के बाद गोलबाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

