Kangana Ranaut : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, विवादित ट्वीट बनी वजह
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री Bollywood actress कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड Kangana Ranaut Twitter account suspended कर दिया गया है। इसकी वजह ट्विटर अकाउंट के नियमों का उल्लंघन बताया जा रहा है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद इस अभिनेत्री ने कुछ विवादित ट्वीट्स किए थे। इसे लेकर उनके ऊपर केस भी दर्ज हुआ है। इन विवादित ट्वीट के बाद उनके ऊपर केस दर्ज हो गया है।


मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता पुलिस ने कंगना रनौत Kangana Ranaut के खिलाफ पश्चिम बंगाल के लोगों की भावनाएं आहत करने के आरोप में शिकायत दर्ज की है। एडवोकेट सुमीत चौधरी ने ईमेल के जरिए कोलकाता पुलिस कमिश्नर सौमेन मित्रा को शिकायत भेजी थी। अपने मेल में उन्होंने कंगना रनौत के ट्वीट के तीन लिंक्स भी भेजे हैं। इसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने बंगाल के लोगों की भावनाओं को आहत और उन्हें अपमानित भी किया है।
पश्चिम बंगाल के चुनाव के बाद कंगना कंगना रनौत Kangana Ranaut ने अपने एक ट्वीट में लिखा था, ‘पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी और रोहिंग्या बड़ी संख्या में हैं। इससे साफ नजर आता है कि हिंदू वहीं बहुमत में नहीं हैं, और डेटा के अनुसार, बंगाली मुस्लिम बेहद गरीब और वंचित हैं। अच्छा है दूसरा कश्मीर बनने जा रहा है।’

