May 7, 2026

BIG NEWS : रायपुर रेलवे स्टेशन में पकड़ाया भारी मात्रा में शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

STETION

रायपुर। पुलिस ने रेलवे स्टेशन रायपुर ( Railway Station Raipur ) में दो यात्रियों को जीआरपी की टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से देसी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। दोनों ओड़िसा से शराब लेकर आए थे। जीआरपी ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।


जीआरपी प्रभारी निरीक्षक राजकुमार बोर्झा ने बताया कि दोनों आरोपियों को रेलवे स्टेशन रायपुर के प्लेटफार्म नंबर ए-1 में पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने ओड़िसा से शराब लाने की जानकारी दी। थाना प्रभारी बोर्झा ने बताया कि आरोपी करण बाग (45 वर्ष) दुर्गा नगर थाना खमतराई जिला रायपुर का रहने वाला है। करण के कब्जे से 40 पाउच देसी और 8 अंग्रेजी शराब की बोतल जब्त की गई। दूसरा आरोपी पुरुषोत्तम मिश्रा (58 वर्ष) चुना भट्टी जिला रायपुर का रहने वाला है। पुरुषोत्तम के कब्जे से 50 पाउच 10 लीटर देसी शराब जब्त की गई।


You may have missed