OMG : जानिए सनी लियोनी के बेटे अशर ने यह क्या कह दिया, जिसे सुनकर एक्ट्रेस के निकले आंसू
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ( Sunny Leone ) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अपने परिवार के बेहद करीब हैं। सनी अक्सर अपनी छोटी सी दुनिया यानी की पति और बच्चो को लेकर कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करती रहती है। वह चाहें कितना भी बिजी हो लेकिन अपने परिवार के लिए वक्त निकाल ही लेती है। इतना ही नहीं परिवार की देखभाल करने में उनके पति डेनियल वेबर(Daniel Weber) भी उनका भरपूर साथ देते हैं।



सनी के 2 बेटे एशर(Asher), नोहा(Noah) और एक बेटी निशा(Nisha) है। हाल ही में सनी ने अपने बेटे एशर की फोटो अपनी स्टोरी में एक इमोशनल मैसेज के साथ शयेर की है। सनी ने बेटे एशर की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘मैंने एशर ने पूछा कि तुम्हें इतना खूबसूरत किसने बनाया? एशर ने कहा, आपने मम्मा।’ सनी आगे लिखती है कि, ‘काम पर जाते वक्त एशर से यह जवाब सुनकर मेरे आंखो में आंसू आ गए। उसके साथ और समय बिताना चाहती हूं।’ सनी ने ये पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम रील पर शेयर की है।

