BIG NEWS : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए होम्योपैथिक दवाई खाने से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही हैं। यहां, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए डॉक्टर द्वारा लिखी गई होम्योपैथिक दवाई खाने से परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग मौत और जिंदगी के बीच जंग लड़ रहे हैं। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।


पढ़िए पूरी खबर
एसीएमओ बताया कि परिवार ने होम्योपैथिक दवाई ली थी। जिसके बाद 8 लोगों की मौत हो गई। खबरों के अनुसार, बिलासपुर में एक परिवार ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दवाई ली। किसी डॉक्टर ने उन्हें होम्योपैथिक दवाई दे दी। जिसे खाते ही 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं परिवार के अन्य 5 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
(Bilaspur CMO) सीएमओ ने बताया कि होम्योपैथिक दवाई में अल्कोहल की मात्रा बहुत ज्यादा थी। जिसकी वजह से लोगों की मौत हुई। हाल में स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। विभाग की जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। हालांकि प्रथम जांच रिपोर्ट में होम्योपैथिक दवाई से ही सभी की मौत होने की आंशका बनी हुई है।
परिवार ने ली थी यह दवाई बिलासपुर के चीफ मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि पूरे परिवार ने होम्योपैथिक दवाई ड्रोसेरा 30 ली थी। इस दवाई में 100 में से 91 प्रतिशत तक अल्कोहल होता है। यह देशी शराब के साथ मिलाया जाता है। इस दवाई को लेना काफी खतरनाक होता है।
कई मामलों में यह दवाई जहर का काम भी करती है। ऐसा ही इस मामले में भी सामने आ रहा है। वहीं परिवार को दवाई देने वाला डॉक्टर वारदात के बाद से गायब हो गया है। पुलिस टीम आरोपी चिकित्सक की तलाश कर रही है। आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
सोर्स– haribhoomi.com

