BIG NEWS : कोरोना संक्रमित होने के बाद बिगड़ी जेल में बंद आसाराम बापू की तबीयत, ICU में कराए गए भर्ती
जोधपुर। राजस्थान की जोधपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे आसाराम की तबीयत बुधवार रात अचानक बिगड़ गई। उन्हें जेल से महात्मा गांधी अस्पताल शिफ्ट किया गया है। 3 दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।


इसे भी पढ़ें– Gandii Baat : गंदी बात फिल्म अभिनेत्री आभा पौल के इन तस्वीरों ने बढ़ाई सोशल मीडिया का तापमान
कोरोना वायरस के चलते आसाराम का ऑक्सिजन लेवल बहुत कम हो गया और उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। आसाराम को जोधपुर एम्स भेजने की तैयारी की जा रही है।
इसे भी पढ़ें– बड़ी लापरवाही: अंतिम संस्कार से ठीक पहले जीवित निकला मृतक, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में की जमकर तोड़फोड़
जेल में पिछले महीने ही करीब एक दर्जन कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इन सभी को जेल की डिस्पेंसरी में ही आइसोलेट किया गया था।
इसे भी पढ़ें– Fact Check : नाक में नींबू का रस डालने से खत्म हो जाता है कोरोना वायरस!
उल्लेखनीय है कि आसाराम को यौन शोषण मामले में 31 अगस्त 2013 को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया था। 2018 में जोधपुर स्पेशल कोर्ट ने आसाराम को पोक्सो कानून के तहत आजीवन कारावास और 1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।

