Fact Check : नाक में नींबू का रस डालने से खत्म हो जाता है कोरोना वायरस!
सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे दावा किया जा रहा है की नाक में नींबू का रस डालने से कोरोना वायरस कोविड–19 तुरंत खत्म हो जाता है। क्या आखिर में इससे कोरोना वायरस को मात दिया जा सकता है तो आइए जानते है–


देशभर में कोरोना के संक्रमण को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। हालात को देखते हुए कई राज्यों में लाॅकडाउन लगा दिया गया है। लाॅकडाउन के चलते लोग घरों में कैद हो गए हैं। घरों में रहकर जहां एक ओर लोग सोशल मीडिया पर अपना टाइम स्पेंड कर रहे हैं तो कुछ लोग इस चीज का फायदा उठाने में लगे हुए हैं। लोग फर्जी मैसेज भेजकर कोरोना काल में गुमराह बनाने में लगे हैं।
दरसल वायरल वीडियो में किया जा रहा है की नाम में नींबू का रस डालने से कोरोना वायरस खत्म हो जाता है। लेकिन भारत सरकार की संस्था पीआईबी ने इस दावों को खारिज किया है।
सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि नाक में नींबू का रस डालने से #कोरोनावायरस तुरंत ही खत्म हो जाएगा#PIBFactCheck:- वीडियो में किया गया दावा #फर्जी है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि नाक में नीबू का रस डालने से #Covid19 को खत्म किया जा सकता है pic.twitter.com/cXpqzk0dCK
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 1, 2021
वायरल वीडियो के दावों की जांच के बाद पीआईबी ने ट्वीट कर बताया है कि सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि नाक में नींबू का रस डालने से #कोरोनावायरस तुरंत ही खत्म हो जाएगा
#PIBFactCheck:- वीडियो में किया गया दावा #फर्जी है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि नाक में नीबू का रस डालने से #Covid19 को खत्म किया जा सकता है

