April 19, 2026

बड़ी खबर : 12 हजार के अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

IMG_20210506_201425

रायपुर। लॉकडाउन के चलते थाना खरोरा के केशला चौक में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली जिसके आधार पर मोटर सायकिल सवार 2 व्यक्तियों को पकड़ा गया। जिनके पास से 100 पौव्वा गोआ अंग्रेजी शराब ( जुमला 18 लीटर) कीमती लगभग 12,000/ रुपये बरामद किया गया। आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक cg 04 nd 8645 को भी जप्त किया गया है।


गिरफ्तार आरोपी–
1. जितेंद्र बारले पिता लेखराम बारले आयु 34 वर्ष निवासी रामगिरौद, धरसीवां

2. जितेंद्र नवरंगे पिता बिसौहा नवरंगे आयु 35 वर्ष निवासी ग्राम कुलिपोटा, खरोरा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 174/21 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम तहत पंजिबध्द कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। 


You may have missed