Big News : भारत के इस जाने माने और दिग्गज क्रिकेटर का हुआ कोरोना ने निधन
नई दिल्ली। कोरोना वायरस कोविद-19 के आंकड़ों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। जिसके साथ अब मौतों के आंकड़ों में भी जबरदस्त वृद्धि हो रहा है। वही कोरोना अपनी चपेट में अब आम जनता से लेकर नेता और अभिनेता को भी ले रहा है। इसी बिच खबर है की भारत में जाने माने क्रिकेट सांख्यिकीविदों में से शामिल दिनार गुप्ते Dinar Gupte का कोविड-19 से जूझने के बाद गुरुवार को निधन हो गया। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने यह जानकारी दी। वह 76 साल के थे। एससीए ने बयान में कहा कि दिनार गुप्ते Dinar Gupte के निधन पर एससीए में सभी काफी दुखी हैं। वह वडोदरा के थे। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ने के बाद आज तड़के उनका निधन हुआ।



गुप्ते Dinar Gupte देश के सबसे प्रतिष्ठित स्कोरर और सांख्यिकीविद में शामिल थे। एससीए ने कहा, ”वह 15 साल तक बीसीसीआई के आधिकारिक सांख्यिकीविद रहे और 1970 से उन्होंने बीसीसीआई, सौराष्ट्र क्रिकेट संघ, आल इंडिया रेशियो और अन्य विभिन्न क्रिकेट संघों को आधिकारिक स्कोरर के रूप में भी सेवाएं दीं”। एससीए ने कहा कि 1999 में विश्व कप के दौरान गुप्ते आधिकारिक स्कोरर के रूप में टीम इंडिया के साथ जुड़े थे।

