August 19, 2026

BIG News CG : स्कूल के चैनल गेट पर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

GET

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां स्कूल के चैनल गेट पर एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। मृतक का नाम द्वारिका श्रीवास बताया जा रहा है।


यह मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तनौद गांव के प्राथमिक शाला का है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को तनौद गांव के प्राथमिक शाला के चैनल गेट पर द्वारिका श्रीवास का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुटी गई है।


You may have missed