BIG NEWS CG : पार्टी मनाने के लिए नहीं मिली शराब तो युवकों ने पि ली नशीली सिरप, 6 की मौत तीन अन्य गंभीर
बिलासपुर। लॉकडाउन के बिच एक बार फिर दहला देने वाला मामला सामने आया है की शराब नहीं मिलने पर नशीली सिरप पीने से छह युवकों की मौत हो गई है। वहीं तीन अन्य युवक गंभीर बताये जा रहे हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। घटना की जानकारी के बाद बिलासपुर में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पुलिस इज़ मामले में मृतकों के परिजनों से पूछताछ में जुट गई है।


पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के कोरमी की है। मंगलवार की शाम कोरमी के रहने वाले 8 से 10 युवक पार्टी मनाने के लिए शराब नहीं मिलने पर नशीली सिरप खरीदे थे। सभी ने मिलकर जमकर सिरप पी और पार्टी की। पार्टी खत्म होने के बाद जब सभी युवक अपने अपने घर आये तो उनमें से छह युवकों की अचानक तबीयत खराब होने लगी
इसे भी पढ़े- लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मालिक के साथ कुत्ता भी गिरफ्तार, खबर सुन हर कोई हैरान
जिसके बाद परिजनों ने रात में ही चारो को अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान चार युवकों की मौत हो गई। वहीं आज सुबह दो और अन्य युवकों की मौत हो गई। छह युवकों की मौत के बाद पूरे बिलासपुर में हड़कंप मच गया है। वही मृतक सभी छह युवक एक ही परिवार के बताए जा रहे है।
इसे भी पढ़े- घोड़ी पर सवार दूल्हे को छोड़ भागे बैंड–बाजा और बराती, जानिए हुआ क्या आखिर
वहीं अस्पताल में अब भी कुछ युवक भर्ती हैं जिनका इलाज जारी है। मृतक युवकों में कमलेश, राजेश,अक्षय, समारू है। वहीं मृतक दो अन्य युवकों का नाम पता नहीं चल पाया है। वहीं इस मामले में ये भी बताया जा रहा है कि, सभी युवक मौवा से बनने वाली शराब में कप सिरप मिलाकर नशा कर रहे थे। फिलहाल इस पूरे मामले पुलिस जांच की बात कह रही है।

