लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मालिक के साथ कुत्ता भी गिरफ्तार, खबर सुन हर कोई हैरान
इंदौर। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए देशभर में पाबंदी लागु है। कहीं लॉकडाउन Lockdown तो कहीं कर्फ्यू Curfew जारी है। तो कहीं कोरोना प्रभावित राज्यों में लोगों के घर से निकलने पर रोक है, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही करना नहीं छोड़ रहे हैं।


इसे भी पढ़े- फैंस को बड़ा झटका : फिल्म छिछोरे की इस एक्ट्रेस का हुआ कोरोना से निधन
इसी बिच एक खबर मध्यप्रदेश Madhya Pradesh के इंदौर indore से सामने आई है, यहां कोरोना कर्फ्यू के दौरान एक शख्स को अपने कुत्त को बाहर टहलाना भारी पड़ गया। शख्स की इस गलती के चलते बेचारा कुत्ता भी जेल पहुंच गया। पुलिस ने कुत्ते और उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़े- घोड़ी पर सवार दूल्हे को छोड़ भागे बैंड–बाजा और बराती, जानिए हुआ क्या आखिर
इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू के दौरान एक युवक अपने पालतू कुत्ते के साथ घूम रहा था। पुलिस ने कोरोना नियमों के उल्लंघन करने के मामले में डॉगी और उसके मालिक दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, पलासिया थाना क्षेत्र के मनोरमागंज में पुलिस और अन्य विभागों की टीम कोरोना कर्फ्यू का पालन करवाने के लिहाज से राउंड पर थी।
इसे भी पढ़े- Sripradha : एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली श्रीपदा का कोरोना से निधन
इस दौरान, अलसुबह पुलिस महकमे में डीएसपी रह चुके शख्स के बेटे व रियल स्टेट कारोबारी अनित नड्डा अपने डॉगी जूजू को बाहर टहलाने निकले थे। इस दौरान पुलिस टीम ने उन्हें देख लिया। इसके बाद पलासिया पुलिस ने कोरोना कर्फ्यू उल्लंघन मामले में न सिर्फ अनित नड्डा को गिरफ्तार किया बल्कि 3 साल पहले उनके घर लाए गए डॉगी जूजू को भी गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़े- Gandii Baat : गंदी बात फिल्म अभिनेत्री आभा पौल के इन तस्वीरों ने बढ़ाई सोशल मीडिया का तापमान
बताया जा रहा है कि दोनों को अस्थायी जेल भी भेज दिया गया था, लेकिन पुलिस इस बात से इनकार कर रही है। पलासिया पुलिस की मानें, तो युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया गया था, लेकिन कुछ जगहों पर खबरें चलीं कि युवक को डॉगी के साथ ही अस्थायी जेल भेज दिया गया था।

