April 30, 2026

BIG NEWS RAIPUR : मोबाइल के नाम पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या, एक गंभीर रूप से घायल

murder

रायपुर। रायपुर से लगे उरला इलाके में गुरुवार देर रात को मोबाइल वापस करने की बात को लेकर दोस्तों में विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा की वह खूनी खेल में तब्दील हो गया। जिसके बाद एक दोस्त की मौत हो गई और दूसरा गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। मामला उरला पुलिस थाना क्षेत्र के बिरगांव का है।


पढ़िए पूरी खबर-
दरअसल झम्मन यादव, हिरेंद्र देवागंन, सुभाष, करण व कार्तिक आपस मे मोहल्ले के रंगमंच मे बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के ही रविकांत तिवारी ने आकर हिरेंद्र से मोबाइल को नंबर सेव करने मांगा, जिस पर हिरेंद्र ने अपना मोबाइल रविकांत को दिया। इसके बाद रविकांत तिवारी मोबाइल को लेकर अपने घर चला गया।

थोड़ी देर के बाद जब हिरेंद्र अपने साथियों के साथ मोबाइल वापस मांगने रविकांत के घर पहुंचा तो उसने मोबाइल लेने की बात से साफ इन्कार कर दी और विवाद बढऩे लगा। रविकांत का भाई दीपक तिवारी भी घर से निकल आया और दोनों ने मिलकर घर के चाकू तथा हसिया से झम्मन यादव पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही झम्मन की मौत हो गई।

उरला थाना प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि विवाद को देखकर बीच-बचाव करने आए हिरेंद्र देवागंन की भी हत्या करने की नियत से रविकांत व दीपक तिवारी ने चाकू से उसके पीठ पर वार किया है। इस हमले में हिरेंद्र को गंभीर अवस्था में अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में दोनों आरोपित भाइयों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। आरोपितों के खिलाफ हत्या सहित हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।


You may have missed