BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के इस जिले से सामने आया तीन तलाक का मामला, पति समेत सास, ससुर और ननद पर केस दर्ज
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में तीन तलाक का एक और मामला सामने आया है। नवविवाहिता ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। शिकायत में महिला ने ससुराल वालों पर गर्भपात का भी आरोप लगाया है।


इसे भी पढ़े- Fact Check : फिटकरी पानी पीने से खत्म हो जाता है कोरोना वायरस! जानिए क्या है सच
यह मामला अंबिकापुर का है। पति ने तीन तलाक देकर नवविवाहिता को घर से बाहर निकाल दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने पति समेत सास, ससुर और ननद पर केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने बताया कि बीते कई दिनों से पति उसके साथ मारपीट भी कर रहा था। परिवार वालों ने जबरदस्ती गर्भपात भी कराया।

