April 18, 2026

कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में कोरोना के आंकड़ों में हुआ मामूली गिरावट, आज 13 हजार से पार हुआ कोरोना का आंकड़ा

coco

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में अब रोजाना 10,000 के पार नए कोरोना मरीज की पुष्टि की जा रही हैं। जिसके बाद अब इस महामारी से बचने के लिए छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। JKCNEWS.COM आप सभी से अपील करता है की कोविड–19 के नियमों का पालन करे। अब आप सभी और भी ज्यादा सावधानी बरते।


प्रदेश में आज 24 घंटे में 208 लोगों की मौत हुई है, जो पिछले एक सप्ताह का सबसे कम आंकड़ा है। प्रदेश में आज 13628 नये केस आये है। जो कल की तुलना में कम हैं। अच्छी बात ये है कि प्रदेश में आज 13 हज़ार 39 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य भी हुए हैं।

रायगढ़ में आज सर्वाधिक कोरोना मरीज मिले हैं। रायगढ़ में 1238 नए केस आये है, जबकि जांजगीर में 1144 नये केस मिले हैं। रायपुर में 818, दुर्ग में 443, बिलासपुर में 605, सरगुजा में 542 नये मरीज मिले हैं। इसी तरह राजनांदगांव से 506, बालोद से 429, बेमेतरा से 192, कबीरधाम से 450, धमतरी से 430, बलौदा बाजार से 711, महासमुंद से 454, गरियाबंद से 290, कोरबा से 801, मुंगेली से 638, जीपीएम से 318, कोरिया से 589, सूरजपुर से 661, बलरामपुर से 598, जशपुर से 541, बस्तर से 198, कोंडागांव से 299, दंतेवाड़ा से 78, सुकमा से 74, कांकेर से 452, नारायणपुर से 48, बीजापुर से 78 नये केस मिले हैं।


You may have missed