दर्दनाक हादसा: खेल खेल में कार हुआ लॉक, दम घुटने से 4 बच्चों की हुई मौत
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, खेल खेल में 5 बच्चे कार में लॉक हो गए और दम घुटने से 4 की मौत भी हो गई। वही एक को किसी तरह से कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पढ़िए पूरी खबर–
यह पूरा मामला जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार शाम को एक कार में खेलते समय दम घुटने से चार बच्चों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस बच्चे को कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है।
इसे भी पढ़ें– Sex Racket : पुलिस ने छापा मारकर किया बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, आपत्तिजनक हालत में 8 युवक और युवतियां गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार बागपत जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र के सिंगोली तागा गांव निवासी अनिल त्यागी की आई-20 कार उनके घर के बाहर खड़ी थी, जिसमें पडोस के ही रहने वाले कुछ बच्चे गाड़ी में बैठकर खेल रहे थे । खेकड़ा क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगल सिंह रावत ने बताया कि गाड़ी में जब बच्चे खेल रहे थे तभी गाड़ी ऑटो लॉक हो गयी और इसमें नियति (8), वंदना (4), अक्षय (4) , कृष्णा (7) और शिवांश (8) इसमें बंद हो गये।
इसे भी पढ़ें– घोड़ी पर सवार दूल्हे को छोड़ भागे बैंड–बाजा और बराती, जानिए हुआ क्या आखिर
उन्होंने बताया कि इसमें चार बच्चों की दम घुटने से मौत हो गयी जबकि शिवांश को गाड़ी का शीशा तोड़ कर बाहर निकाल लिया गया जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रावत ने बताया कि बच्चों के परिजनों ने गाड़ी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है ।

