GOA CURFEW BREAKING : अब गोवा में हुआ में 9 से 23 मई तक कर्फ्यू का ऐलान, सिर्फ इतने बजे तक ही खोल पाएंगे किराने की दुकान
गोवा। कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए गोवा Goa सरकार ने राज्य में 9 से 23 मई तक कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। गोवा Goa के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कहा कोरोना को काबू करने के लिए राज्य में 9 से 23 मई तक कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान चिकित्सा आपूर्ति सहित आवश्यक सेवाओं की अनुमति रहेगी। किराने की दुकानें सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्फ्यू में रेस्टोरेंट से ऑर्डर ले जाने की समय सीमा सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्फ्यू को लेकर विस्तृत आदेस कल जारी किया जाएगा। बता दें कि गोवा Goa सरकार ने गुरुवार को कोविड-19 के इलाज को अपनी प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल कर लिया है जिसके अंतर्गत प्रदेश की संपूर्ण जनता आती है।

