July 21, 2026

सावधान : शादी, षष्ठी सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रमो में डीजे बजाने पर होगी जब्ती, घर वाले पर लगेगा जुर्माना

dj-1566372646

अम्बिकापुर। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए शादी, षष्ठी सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रमो में डीजे बजाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में डीजे का उपयोग किया जाता है तो निगरानी दल से जब्ती की कार्यवाही की जाएगी। डीजे का उपयोग करने वालो पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।


पढ़िए पूरी खबर-

कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय शादी ब्याह कार्यक्रम जोरो से चल रहा है। जिसमे डीजे का प्रयोग करने से भीड़ की स्थिति निर्मित हो रही है। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ते जा रहा है। कोरोना संक्रमण को रोकने प्रतिबंधित आदेश का पालन जरूरी है। इसलिए किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में डीजे बजाना प्रतिबंधित किया गया है। नियम तोड़ने पर सख्त कार्यवाही होगी।


You may have missed