July 21, 2026

सभी वर्गों को टीकाकरण का मुफ्त उपहार देने वाली पहली सरकार बनी भूपेश बघेल सरकार – प्रशांत बोकड़े

prasan

बालोद। युवाओ को मिला टीकाकरण का उपहार जय हो भूपेश सरकार, इसी स्लोगन के साथ आज प्रदेश भर में 18 से 44 वर्षो के सभी वर्गों को आज टीकाकरण का मुफ्त उपहार मिला, वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक करने के लिए आज युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी सरकारी अस्पताल में वैक्सीन लगवाने पहुँचे और वैक्सीन लगवा कर लोगो से अपील की सभी लोग वैक्सीन अवश्य लगवाए और किसी भी अफवाह से बचे, भूपेश सरकार की मुफ्त टीकाकरण योजना पूरे देश मे एक उदाहरण है कि कैसे किसी राज्य के मुखिया को अपनी जनता से प्यार है और उनके हर फैसलों में जनता के लिए प्यार भरा हुआ है, परन्तु केंद्र की सत्ता में बैठी मोदी सरकार छत्तीसगढ़ की जनता से नफरत करती है और द्वेष पूर्ण फैसले छत्तीसगढ़ की जनता के लिए लेती है लेकिन भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की जनता के लिए सारे फैसले छत्तीसगढ़ की जनता के लिए ही होगी, चाहे केंद्र कितने भी रुकावटे पैदा कर ले लेकिन छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता का फैसला छत्तीसगढ़ में सुरक्षित एवम सही होगा।



You may have missed