Lockdown Breaking : अब यहां लगेगा 10 मई से 24 मई की सुबह चार बजे तक पूर्ण लॉकडाउन, जिलाधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में लिया गया फैसला
चेन्नई। तमिलनाडु Tamil Nadu सरकार ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर काबू पाने के लिए 2 हफ्तों का लॉकडाउन Lockdown लगाने का फैसला किया है। राज्य में ये लॉकडाउन आने वाली 10 मई से शुरू होगा।


मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने एक बयान में कहा कि ‘‘अपरिहार्य कारणों’’ से लॉकडाउन लगाया जा रहा है और चिकित्सा विशेषज्ञों के अलावा शुक्रवार को जिलाधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक से मिली जानकारियों के आधार पर यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘पूर्ण लॉकडाउन 10 मई को सुबह चार बजे से 24 मई को सुबह चार बजे तक लागू रहेगा।’’
आपको बता दें कि तमिलनाडु में चुनाव के बाद कल ही नई सरकार ने कामकाज संभाला है। तमिलनाडु Tamil Nadu में डीएमके के नेता स्टालिन ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। राज्य में दो हफ्ते का लॉकडाउन लगाने का फैसला कोरोना के खिलाफ जंग में उनके शुरुआती फैसलों में से एक है।

