April 19, 2026

BIG NEWS CG : दर्दनाक सड़क हादसे में मां और दो महीने के मासूम की मौत, पिता की हालत गंभीर

durgg

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त एक दर्दनाक खबर मिल रही है, यहां बच्चे का इलाज कराने जा रहे दंपत्ति की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी है। घटना में मां और दो महीने के दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई है। वहीं पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है।


पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार यह पुरा घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र के कंडरका पुलिया के पास की है। ग्राम कुगदा निवासी कालीचरण कौशल अपनी पत्नी मोनीसा कौसल के साथ दो अपने बच्चे के इलाज के लिए नारधा स्थित अस्पताल जा रहे थे।

इस दौरान कंडरका पुल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने दंपत्ति की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी बाइक सवार मोनीसा और उसका बच्चा उछल कर जमीन पर गिर पड़े। इस घटना में दोनों को गम्भीर चोटें आईं थी, जिसके बाद मौके पर ही महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। साथ ही घटना में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है।


You may have missed