October 28, 2026

रायपुर पहुंची कोविशील्ड वैक्सीन की 3 लाख से ज्यादा डोज

phunch

रायपुर। कोविशील्ड वैक्सीन की 3 लाख 50 हजार से ज्यादा डोज रायपुर पहुंच गई है। राज्य सरकार ने अपने खर्च से ये वैक्सीन मंगाई है। प्रदेश के 18 से 44 साल के लोगों को ये वैक्सीन लगाई जाएगी। आपको बता दें छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के निशुल्क टीकाकरण के लिए भारत बायोटेक को कोवैक्सीन के लिए और सीरम इंस्टीट्यूट को कोविशील्ड वैक्सीन के लिए ऑर्डर दिए हैं। इन दोनों कंपनियों को राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 75 लाख वैक्सीन के ऑर्डर दिए गए हैं।



You may have missed