Happy Mother’s Day 2021 : ये प्यार भरे मैसेज और स्टेटस मां के दिन को बना देंगे और भी ज्यादा खास
मातृ दिवस की शुभकामनाएं
Happy Mother’s Day
कहा जाता है इस दुनिया का सबसे खूबसूरत शब्द ‘मां’ है। इस शब्द को केवल बोल देने मात्र से लोगों का मूड बेहतर हो जाता है और उनमें ऊर्जा का संचार होता है। मां अपने अंदर प्यार, करुणा और दया का अथाह समंदर लिए बैठी हैं। लेकिन इस खास दिन पर ये बच्चों की जिम्मेदारी है कि वो अपनी मां से अपनी जिंदगी में उनके मायने बता सकें। इस मौके पर लोग चाहें तो इन संदेशों के जरिये भी अपनी दिल की बात कह सकते हैं –


उसके रहते जीवन में,
कोई गम नहीं होता है।
दुनिया साथ दे न दे,
पर मां का प्यार कभी कम नहीं होता है। #MothersDay2021
रूह के रिश्तों की यह गहराइयां तो देखिए
चोट लगती है हमें
और चिल्लाती है मां
हम खुशियों में मां को
भले ही भूल जाएं
जब मुसीबत आ जाए तो याद आती है मां। Happy Mother’s Day
मेरे कुछ गुनाहों की सजा भी साथ चलती है,
हम अब तन्हा नहीं चलते दवा भी साथ चलती है,
अभी जिंदा है मां मेरी मुझे कुछ भी नहीं होगा,
मैं जब घर से निकलता हूं दुआ भी साथ चलती है #MothersDay2021
हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,
हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,
हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए, पर मां अकेली ही काफी है बच्चों की जिंदगी को स्वर्ग बनाने के लिए।
जिस पर लिखने को शब्द कम पड़ जाएं
माँ वो शब्द है … जो सबको नि:शब्द कर जाए
मुझे पूरी कायनात का प्यार चाहिए,
मॉं मुझे तेरे आंचल की छांव चाहिए,
हैप्पी मदर्स डे
तेरे ही आंचल में निकला बचपन
तुझसे ही तो जुड़ी हर धड़कन,
कहने को तो मां सब कहते पर
मेरे लिए तू है तू भगवान
हैप्पी मदर्स डे टू ऑल मदर्स
मंजिल दूर और सफर बहुत है
छोटी सी जिंदगी की फिक्र बहुत है,
मार डालती यह दुनिया कब की हमको
लेकिन मां की दुआओं में असर बहुत है
#MothersDayStatus
जब हमें बोलना भी नही आता था
तब भी हमारी हर एक बात समझ जाती थी माँ,
और आज जब हम बोलना सीख गए
तो बात-बात पर बोलते हैं, ‘छोड़ो आप नहीं समझोगी मां’…
Mothers Day 2021 shayari

