कोरोना ब्रेकिंग : लॉकडाउन के बाद कोरोना के आंकड़ों में आई मामूली गिरावट, 223 की मौत और 11,641 मरीज़ स्वस्थ
रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 12,239 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। और 11,641 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही 223 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। आज जो नए आंकड़े आए है। दुर्ग से 518, राजनांदगांव से 393, बालोद से 414, बेमेतरा से 170, कबीरधाम से 434, रायपुर से 718, धमतरी से 352, बलौदा बाजार से 728, महासमुंद से 409, गरियाबंद से 188, बिलासपुर से 605, रायगढ़ से 1086, कोरबा से 712, जांजगीर- चाम्पा से 1021, मुंगेली से 572, जीपीएम से 345, सरगुजा से 436, कोरिया से 577, सूरजपुर से 583, बलरामपुर से 375, जशपुर से 561, बस्तर से 241, कोंडागांव से 166, दंतेवाड़ा से 97, सुकमा से 54, कांकेर से 395, नारायणपुर से 26, बीजापुर से 63 मरीज शामिल है।


आज 12,239 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 11,641 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/3yfAlZEz6G
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 8, 2021

