Raipur Lockdown Breaking : रायपुर में कल टोटल लॉकडाउन, सिर्फ ये दुकान को ही मिली छूट
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में 17 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। और इसी लॉकडाउन के बीच राजधानी रायपुर में रविवार को सम्पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।


इस लॉकडाउन में भी पीडीएस दुकानें खुली रहेंगी। सभी राशन कार्डधारियों को राशन दिया जाएगा। सुबह 7 से शाम 5 बजे तक शासकीय उचित मूल्य की दुकानें खुली रहेंगी। कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने निर्देश दिए हैं।
पीडीएस में कार्डधारियों को मई और जून महीने का चांवल एक साथ दिया जा रहा है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने अतिरिक्त रूप से दिए जाने वाले चांवल का भी वितरण किया जाना है। इसलिए लॉकडाउन अवधि में भी राशन दुकानें खुली रहेंगी।

