July 21, 2026

शराब की होम डिलीवरी की तैयारी पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने साधा निशाना, कहा– सरकार को शाबासी दीजिए!

raman

रायपुर। प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में जल्द शराब की होम डिलीवरी शुरू होगी। इस संबंध में विभाग की तैयारी चल रही है, संभवत: सोमवार से शराब की होम डिलीवरी शुरू हो सकती है।


इसी बीच सरकार के इस फैसले को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह ने निशाना साधा है। रमन सिंह ट्वीट कर लिखा है कि सरकार को शाबासी दीजिए! कोरोना संकट में यह देश की पहली सरकार है, जो शराब की होम डिलीवरी करेगी। आपके घर राशन, दवाई और वैक्सीन पहुंचे या नहीं लेकिन यह शराब जरूर पहुंचाएंगे। सोचिए! अस्पतालों में मरीज दम तोड़ रहे हैं लेकिन इस सरकार को बस शराबियों की चिंता है।

बता दें कि प्रदेश में शराब नहीं मिलने के चलते जिन लोगों को शराब की लत लग चुकी है वे सेनेटाइजर और नशीली सीरप का सेवन कर रहे हैं, जिसके चलते उनकी मौत हो जा रही है। बिलासपुर जिले में नशीली सीरप पीकर 9 और रायपुर में 3 लोगों की मौत हो चुकी है।


You may have missed