June 3, 2026

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : मदिरा प्रेमी अब लॉकडाउन में घर बैठे छलकाएंगे जाम..सोमवार से इतने बजे से इतने बजे तक होगी होम डिलीवरी..आबकारी विभाग ने दी अनुमति

homem

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि आबकारी विभाग ने लॉकडाउन के दौरान शराब की होम डिलीवरी की अनुमति दे दी है। इसके बाद अब प्रदेश में सोमवार से सुबह 9 से रात 8 बजे तक होम डिलीवरी होगी। लेकिन आबकारी विभाग ने शराब की होम डिलीवरी के लिए पहले पेमेंट लेने का निर्देश दिया है।


बता दें कि प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा था कि प्रदेश में जल्द शराब की होम डिलीवरी शुरू होगी। इस संबंध में विभाग की तैयारी चल रही है, संभवत: सोमवार से शराब की होम डिलीवरी शुरू हो सकती है।


You may have missed