Today’s May 10 horoscope : मिथुन, मकर और मिन राशि वाले जातकों को हो सकता है नौकरी या कारोबार में लाभ ही लाभ
मेष राशि – Mesh Rashi 10 May 2021
आज आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में इजाफा कर सकते हैं। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा। आज आपको अपने या पिता के सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। वाहन धीरे चलाएं, दुर्घटना की आशंका है।


वृषभ राशि – Vrishabha Rashi 10 May 2021
आज मन में हताशा की भावना आ जाने से मन अस्वस्थ रहेगा। अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। व्यापार के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा की वजह से मानसिक तनाव आ सकता है। सुरक्षित भविष्य के लिए आपको अपने बजट को बुद्धिमानी से प्रबंधित करने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन को लेकर स्थितियां सामान्य बने रहेंगी। पति पत्नी के बीच मधुर संबंध स्थापित हो सकते हैं।
मिथुन राशि – Mithun Rashi 10 May 2021
मिथुन राशि वालों आज आपको अपनी योजनाओं में बदलाव करने पड़ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी का कोई मामला आज आपके पक्ष में रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कम मेहनत में ज्यादा फायदा होगा। कई मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। आप जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। आपका रिश्ता मजबूत होगा। दोस्तों का सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी। शाम तक परिवार वालों के साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे. मंदिर में नारियल दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे।
कर्क राशि – Kark Rashi 10 May 2021
आज आप कोशिश करेंगे, तो अच्छी सफलता भी मिल सकती है. आप आज लगभग किसी को भी अपनी बात से सहमत कर सकते हैं। घर में कुछ मामले अचानक आपके सामने आ सकते हैं। थोड़ा समय अकेले में बिताएं, आपके लिए अच्छा रहेगा। आप सहयोग और समझौता करने का पक्का इरादा करके ही घर से निकलें। ऑफिस या फील्ड में आपको किसी न किसी मामले में कोई समझौता भी करना पड़ सकता है। जो आने वाले दिनों में आपके फेवर में होगा।
सिंह राशि – Singh Rashi 10 May 2021
आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप बहुत दूसरों पर अधिक प्रभाव डालेंगे। यदि आप अधिकारियों के साथ टकराव से बचें रहें, तो आप व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति कर सकते हैं। आपके दुश्मन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पायेंगें। आपका पारिवारिक-जीवन बहुत शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आपका जीवनसाथी और बच्चे बहुत स्नेही और प्यार करने वाले होंगे। परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपको सूजन, सिरदर्द और आंखों की शिकायत होने की संभावना है।
कन्या राशि – Kanya Rashi 10 May 2021
कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आज शुभ दिन है। आपको अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए पर्याप्त अवसर मिलेंगे। राजनेताओं को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं आज कोई जरूरी फैसला लेने से पहले सोचें। किसी नई तकनीक से कार्य करना आपको बड़ी सफलता दिला सकता है।
तुला राशि – Tula Rashi 10 May 2021
आज किसी दूसरे व्यक्ति को कोई बात समझाने में आप सफल होंगे, लेकिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी. आपके मन में कोई अच्छा विचार आ सकता है। आज किसी व्यक्ति की अच्छाई पर आपको शंका हो सकती है। ऑफिस में किसी व्यक्ति से आपकी अनबन होने की संभावना है। किसी से फालतू बहस करने से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं। पार्टनर के साथ दिन अच्छा बीतेगा। कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। धन संबंधी परेशानियों से आज आपको छुटकारा मिलेगा। ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।
वृश्चिक राशि – vrishchik Rashi 10 May 2021
ऑफिस में कोई एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आप नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं। दूसरों की बात ध्यान से सुनें। सकारात्मक रहें। काम ज्यादा नहीं रहेगा, फिर भी दिन तेजी से बीत सकता है। ऑफिस के किसी काम में आ रही रुकावट खत्म हो सकती है। आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपके जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ेंगे। पैसों से जुड़े मामलों को खास तरह से निपटा दें
धनु राशि – Dhanu Rashi 10 May 2021
आज खुशियों के साथ दिन की शुरूआत हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिल सकती है। व्यापारी एवं व्यवसायियों के लिए व्यापार में बेहतरी संभव है। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार और आय में वृद्धि के मजबूत संकेत हैं। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। आप दान-धर्म के कामों में शामिल होंगे। आपको दोस्तों और शुभचिंतकों के साथ मौज-मस्ती में समय गुजारेंगे।
मकर राशि – Makar Rashi 10 May 2021
कार्य सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। मित्रों से सुख मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार एक सकारात्मक संकेत होगा। कारोबार में अचानक से लाभ होने की संभावना है, आपका प्यार शादी में तब्दील सकता है इस समय आपको अपने जीवन में कई बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। निवेश से जुड़े अहम फ़ैसले किसी और दिन के लिए छोड़ देने चाहिए।
कुंभ राशि – Kumbh Rashi 10 May 2021
आज आप लोगों से बातचीत करते समय उनकी बातों को ध्यान से सुनना पसंद करेंगे। इससे आपको काफी फायदा होगा। कामकाज में मन लगाने से आप कारोबार में आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में मदद मिलेगी। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपको कारोबार में लाभ होगा।
मीन राशि – Meen Rashi 10 May 2021
आज आप अपना काम पूरा करने के लिए हर तरीका अपना सकते हैं। बिजी होने के बावजूद दिन अच्छे से बीतेगा। पैसों के लिहाज से भी फायदा हो सकता है। कोई नई नौकरी भी आपको मिल सकती है। ज्यादातर लोग आपके लिए पॉजिटिव हो सकते हैं। परिवार में छोटे लोगों से मदद मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं। पदोन्नति के साथ सम्मान मिल सकता है। संतान के मामले में टेंशन खत्म हो सकती है।

