April 18, 2026

कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस : राजधानी में अब ब्लैक फंगस का कहर, मरीजों के नाक और कान को कर रहा प्रभावित

BLACK

भोपाल। कोविड-19 से संक्रमित मरीजों में इन दिनों एक नई तरह की समस्या का पता चल रहा है, जो मरीजों के नाक और कान को प्रभावित कर रहा है। यह एक प्रकार का नया संक्रमण है, जिसे कोविड-19से ठीक हो रहे मरीजों में देखा जा रहा है। एक्सपट्र्स के अनुसार यह एक दुर्लभ फंगस इंफेक्शन है, जिसका नम म्यूकरमाइकोसिस है। इसे ब्लैक फंगस व जाइगोमाइकोसिस भी कहते हैं भोपाल में विभिन्न आई स्पेशलिस्ट और ईएनटी डॉक्टर्स से चर्चा में सामने आया है कि बीते 15 दिन में शहर में 50 मरीजों से अधिक में यह संक्रमण देखा गया।


सागर निवासी 42 वर्षीय महिला आंखों और सिर में तकलीफ के चलते भोपाल इलाज के लिए पहुंची। यहां एक निजी अपताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार महिला को नाम से होते हुए संक्रमण आंखों तक पहुंचा था जिसके चलते उसे दिखना बंद हो गया था। इसके साथ संक्रमण आंखों के माध्यम से ब्रेन में पहुंच गया था। एक आंख में संक्रमण – बीते तीनों भोपाल निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग शहर के निजी अस्पताल में एक आंख में कम दिखने और तकलीफ होने के चलते इलाज के लिए पहुंचे। जहां समय पर डॉक्टरों से संपर्क करने से संक्रमण सिर्फ आंख को ही नुकसान पहुंचा सका है और मस्तिष्क तक नहीं पहुंच पाया। फिलहाल बुजुर्ग का इलाज जारी है।


You may have missed