Video Viral : रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में बंदरों ने जमकर मचाया हुड़दंग, तैराकी देखकर हो जाएंगे आप भी हैरान
इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बंदर पहले पेड़ पर चढ़ते हैं, फिर इंसानों के जैसे स्विमिंग पूल में डाइव लगाता हैं। दरअसल बंदरों के इस झुंड को जब रिसॉर्ट में कोई नजर नहीं आया तो वे कूद गए और पूल एरिया में जमकर हुड़दंग मचाई।


वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे कई बंदर पूल के बगल में एक शेड पर चढ़ते हैं, फिर वहां से स्विमिंग पूल में कूद कर तैराकी का आनंद लेते हैं।
https://twitter.com/buitengebieden_/status/1390414452831436806?s=19
वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसपर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो बनाने वाले खुद की हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। बंदरों को मनुष्यों का नकलची कहा जाता है, लेकिन ये नकल तो बेहद रोमांचक और मजेदार रही।
यह पूरा मामला महाराष्ट्र के महाबलेश्वर के एक रिसॉर्ट का बताया जा रहा है। जहां एक स्विमिंग पूल पर बंदरों ने जमकर लुत्फ उठाया। बंदरों ने स्विमिंग पूल में बंदर बकायदा जंप कर इंसानों जैसे मस्ती करते नजर आए।

