BIG NEWS : मदिरा प्रेमियों ने एक घंटे में क्रैश किया पोर्टल, बड़े पैमाने पर शराब बुकिंग होने से पोर्टल क्रैश
रायपुर। प्रदेश में आज से शराब की होम डिलीवरी शुरू हो गई है। आबकारी विभाग ने लॉकडाउन के दौरान शराब की होम डिलीवरी की अनुमति दे दी है। जिसके तहत तय समय में सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक शराब की होम डिलीवरी होगी। आदेश के अनुसार जिला कलेक्टर अपने अनुसार समय में कमी या वृद्धि कर सकते हैं। इसी बिच एक खबर सामने आ रही है की बड़े पैमाने पर बुकिंग होने की वजह से पोर्टल एक घंटे में ही क्रैश हो गया।


बता दें कि आज से मार्केटिंग कार्पोरेशन ने शराब की होम डिलीवरी शुरू की है।लेकिन यह पोर्टल पहले ही घंटे में क्रैश हो गया। शराब की ऑनलाइन डिलीवरी के लिए बड़े पैमाने पर बुकिंग हो रही है। अधिक लोड की वजह से मार्केटिंग कॉर्पोरेशन का पोर्टल क्रैश हो गया। आबकारी विभाग के अफसरों ने बताया कि पहले ही घंटे पोर्टल में हजारों लोगों ने अप्लाई किया। एक साथ बड़े पैमाने पर बुकिंग की वजह से पोर्टल क्रैश हो गया। आबकारी विभाग के अफसरों का कहना है कि तकनीकी समस्याओं को दूर किया जा रहा है।

