April 18, 2026

BIG NEWS : नदी में तैरते हुई नजर आयी 50 से ज्यादा लाशें, शवों को नदी में बहा रहे लोग

lasheee

बक्सर। बिहार के बक्सर से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां उस वक्त हड़कंप मच गया, जब करीब 100 से ज्यादा लाशें गंगा नदी में तैरते हुई नजर आयी। हालांकि बक्सर के जिला प्रशासन का दावा है कि शवों की संख्या 40 से 45 की है। प्रशासन का ये भी कहना है कि ये लाशें बिहार की नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश से बहकर आयी है। आशंका है कि शवों के अंतिम संस्कार में अक्षम लोग इस तरह से शवों को गंगा नदी में बहा रहे हैं।


पढ़िए पूरी खबर-
घटना बक्सर के चौसा स्थित महादेवा घाट की बतायी जा रही है, जहां स्थानीय लोगों ने शवों को गंगा नदी में बहते हुए देखा, जिसके बाद शवों को देखा गया। प्रशासन के मुताबिक चौकीदार की मौजूदगी में शवों की अंतियोष्ठि की जा रही है। प्रशासन के मुताबिक यूपी से बहकर ये शव आयी है, जिसे इकट्ठा कर जलाया जा रहा है।

श्मशान घाट में लकड़ी नहीं होने से बहा दिया जाता है शव-
वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि बक्सर समेत बिहार के कई जिलों में फैल चुके कोराना संक्रमण की वजह से यहां भारी संख्या में लोगों की मौत हो रही हैं। कोरोना वायरस की वजह से यहां रोजाना सौ से दो सौ लोगों के श्मशान घाट पर आते हैं, जिनके अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी की पर्याप्त व्यवस्था न होने की वजह से उनको गंगा में बहा दिया जाता है। वहीं, उपजिलाधिकारी सदर केके उपाध्याय का कहना है कि ये इन शवों का ताल्लुक बिहार नहीं उत्तर प्रदेश से है। क्योकि हमारे यहां शवों के बहाने की नहीं, बल्कि जलाने की परंपरा है।


You may have missed