Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : सोशल मीडिया पर उठी बबीता जी के गिरफ्तारी की मांग, जानिए आखिर क्यों?
पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ( Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah ) पिछले 13 सालों से लोगों को हंसाते हुए आ रहा है। शो के हर एक किरदान ने दर्शकों के दिल में अपनी स्पेशल जगह बना रखी है। इसी बीच इन गिरदारों में से एक बबीता जी ( Babita ji ) का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ( Munmun Dutta ) अपने एक वीडियो को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। मुनमुन ( Munmun Dutta ) के एक वीडियो के चलते वो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं और कई सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेत्री को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे, जिसके बाद मुनमुन ( Munmun Dutta ) ने सभी से माफी मांगी है।


ये हैं पूरा मामला–
दरअसल हाल ही में मुनमुन ने एक वीडियो में जाति विशेष के बारे में टिप्पणी की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका वो वीडियो वायरल हो गया और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेत्री के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया और उनकी गिरफ्तारी की मांग की।
मुनमुन ने मांगी माफी–
मामले के तूल पकड़े ही मुनमुन ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी है। मुनमुन ने एक नोट में लिखा, ‘यह एक वीडियो के संदर्भ में है जिसे मैंने कल पोस्ट किया था। जहां मेरे द्वारा इस्तेमाल किए गए एक शब्द का गलत अर्थ लगाया गया है। यह अपमान, धमकी, या किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाने के इरादे से कभी नहीं कहा गया था | मेरी भाषा के अवरोध के कारण, मुझे सही मायने में शब्द के अर्थ के बारे में गलत जानकारी थी।’
— Munmun Dutta (@moonstar4u) May 10, 2021
अपने पोस्ट में मुनमुन ने आगे लिखा, ‘एक बार जब मुझे इसके अर्थ से अवगत कराया गया तो मैंने तुरंत वह भाग को निकाल दिया | मेरा हर जाति, पंथ या लिंग से हर एक व्यक्ति के लिए अत्यंत सम्मान है और हमारे समाज या राष्ट्र में उनके अपार योगदान को मैं स्वीकार करती हु। मैं ईमानदारी से हर एक व्यक्ति से माफी मांगना चाहती हूं जो शब्द के उपयोग से अनजाने में आहत हुए हैं और मुझे उस के लिए खेद है।’

