July 21, 2026

कोरोना संक्रमण और फ़ूड पाइजनिंग के चलते 10 नक्सलियों की मौत, दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा

nax

दंतेवाड़ा। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते आम इंसान ही नही बल्कि माओवादियो की भी कमर तोड़कर रख दिया है। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा में कोरोना प्रकोप दिख रहा है। खबरों की माने तो एक साथ कई नक्सली कोरोना की चपेट में हैं। वहीं आज 10 नक्सलियों के कोरोना और खाद्य पॉइजनिंग से मौत की खबर मिल रही है।


एसपी अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि जिन 10 नक्सलियों की मौत हुई है। वे सभी कोरोना से पीडि़त थे। वर्तमान में इसकी जांच चल रही है। बता दें कि दंतेवाड़ा में बीते दिनों बड़ी संख्या में नक्सलियों के बीमार होने की खबर सामने आई थी। वहीं आज मृत्यु की खबर ने चौंका दिया है।


You may have missed