कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में दिखा लॉक डाउन का असर, आंकड़ा आज 10 हजार से नीचे तो वही मौत 200 के पास
रायपुर। प्रदेश में आज कुल 9717 मरीज मिले हैं। एक सप्ताह में दूसरी बार मरीजों का आंकड़ा 10 हज़ार से कम आया है। हालांकि मौत के आंकड़ों में भी आज बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में आज 199 लोगों की मौत हुई है, जो कल की 172 मौत की तुलना में ज्यादा है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1.21 लाख से ज्यादा है।


प्रदेश में आज सबसे ज्यादा मरीज रायगढ़ में मिले हैं। जांजगीर में 534, रायगढ़ में 847, कोरबा में 507, बिलासपुर 566, बलौदाबाजार में 410 मरीज मिले हैं। वहीं राजधानी रायपुर की बात करें तो रायपुर में आज 509 मरीज मिले हैं। वहीं दुर्ग में भी कोरोना की रफ्तार कम हुई है। दुर्ग में आज 229 मरीज मिले हैं। हालांकि मौत का आंकड़ा अभी भी रायपुर में ही सबसे ज्यादा है। रायपुर में आज सबसे ज्यादा 33 मौतें हुई है। वहीं दुर्ग में 23 रायगढ़ में 22 जांजगीर में 11, मौतें हुई है। बिलासपुर व मुंगेली में 12-12 मौत हुई है।
आज 9,717 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 12,440 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/0ipcNLYraJ
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 11, 2021

