पेट्रोल-डीजल के दामों पर कोई ब्रेक नहीं, रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा दोनों का दाम
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम में बीते एक हफ्ते से लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जिसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़कर आज रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं है। देश के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार कर गया है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी नए रेट्स के मुताबिक पेट्रोल की कीमत में आज 27 पैसे और डीजल की कीमत में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। वहीं कल पेट्रोल की कीमत में 26 पैसे और डीजल की कीमत में 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटीज एंड करेंसीज) अनुज गुप्ता ने बताया कि मांग बढऩे के साथ कच्चा तेल महंगा होना शुरू हो गया है। ऐसे में बहुत उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक ब्रेंट क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच सकता है। अगर ऐसा हुआ तो भारतीय बाजार में पेट्रोल 3 से 4 रुपये महंगा हो सकता है।


इन शहरों में 100 रुपये लीटर के पार है पेट्रोल
-राजधानी रायपुर में पेट्रोल पर 10 पैसों की वृद्धि के बाद कीमत 90.18 रूपए प्रति लीटर हो गई है। वहीँ डीजल पर 15 पैसों की वृद्धि के बाद कीमत 89.14 रूपए प्रति लीटर हो गई है।
– श्रीगंगानगर में पेट्रोल 102.70 रुपये और डीजल 95.06 रुपये प्रति लीटर है।
– अनूपपुर में पेट्रोल 102.40 रुपये और डीजल 93.06 रुपये प्रति लीटर है।
– रीवा में पेट्रोल 102.04 रुपये और डीजल 92.73 रुपये प्रति लीटर है।
– परभणी में पेट्रोल 100.50 रुपये और डीजल 90.41 रुपये प्रति लीटर है।
– इंदौर में पेट्रोल 99.90 रुपये और डीजल 90.77 रुपये प्रति लीटर है।
– भोपाल में पेट्रोल 99.83 रुपये और डीजल 90.68 रुपये प्रति लीटर है।
चार महानगरों में पेट्रोल डीजल के भाव
– दिल्ली में पेट्रोल 91.80 रुपये और डीजल 82.36 रुपये प्रति लीटर है।
– मुंबई में पेट्रोल 98.12 रुपये और डीजल 89.48 रुपये प्रति लीटर है।
– चेन्नई में पेट्रोल 93.62 रुपये और डीजल 87.25 रुपये प्रति लीटर है।
– कोलकाता में पेट्रोल 91.92 रुपये और डीजल 85.20 रुपये प्रति लीटर है।

