June 3, 2026

SEX RACKET : बंधक बनाकर युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, मौसा सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

IMG_20210511_185856

जींद। हरियाणा के जींद जिले में एक युवती को बंधक बनाकर कथित तौर पर देह व्यापार कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


इसे भी पढ़ें– इंटरनेशनल कॉल गर्ल रैकेट : व्यापारी ने 7 लाख देकर थाइलैंड से बुलाई कॉल गर्ल.. लेकिन कॉल गर्ल की हो गई कोरोना से मौत.. फिर हुआ ये

पीड़िता की शिकायत पर उचाना थाने की पुलिस ने युवती के मौसा समेत सात लोगों के खिलाफ यौन शोषण, देह व्यापार और ब्लैकमेल समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें– LOCKDOWN BREAKING : छत्तीसगढ़ में बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का बड़ा बयान

उचाना थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि युवती को मोहरा बनाकर एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की झूठी शिकायत दी गई थी और जब युवती से पूछताछ की गई तो उसने पूरी हकीकत बता दी।

इसे भी पढ़ें–Nikki Tamboli : निक्की तंबोली हुईं खतरों के खिलाड़ी के लिए रवाना

उन्होंने कहा कि युवती न केवल यौन शोषण का शिकार हुई बल्कि उससे देह व्यापार करवाया जाता था। उन्होंने कहा कि फिलहाल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपितों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें– ब्रेकिंग : पहले ही दिन शराब की होम डिलीवरी के लिए मदिरा प्रेमियों ने दिया 4 करोड़ 32 लाख रुपए का ऑर्डर..29 हजार से अधिक लोगों ने मंगवाए शराब

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा जाता और उससे देह व्यापार करवाया जाता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।


You may have missed