ब्रेकिंग : पहले ही दिन शराब की होम डिलीवरी के लिए मदिरा प्रेमियों ने दिया 4 करोड़ 32 लाख रुपए का ऑर्डर..29 हजार से अधिक लोगों ने मंगवाए शराब
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉकडाउन के दौरान शराब की होम डिलीवरी करने का फैसला किया है। शराब की होम डिलीवरी कल से शुरू होनी थी, लेकिन पहले ही दिन इतने लोगों ने शराब ऑर्डर किया कि सर्वर डाउन हो गया।


इसे भी पढ़ें– BIG NEWS : मदिरा प्रेमियों ने एक घंटे में क्रैश किया पोर्टल, बड़े पैमाने पर शराब बुकिंग होने से पोर्टल क्रैश
बावजूद इसके 29 हजार से ज्यादा लोगों ने ऑर्डर किया। कल होम डिलीवरी के लिए 4 करोड़ 32 लाख रुपए का ऑर्डर मिला है। वहीं, CSMCL पोर्टल में कल 1 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया।
मिली जानकारी के अनुसार CSMCL पोर्टल की तकनीकी समस्याओं को दूर कर लिया गया है और आज से शराब की होम डिलीवरी शुरू हो जाएगी। बताया गया कि अधिक लोगों के द्वारा ऑर्डर किए जाने के चलते CSMCL पोर्टल क्रैश हो गया था।
इसे भी पढ़ें– Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : सोशल मीडिया पर उठी बबीता जी के गिरफ्तारी की मांग, जानिए आखिर क्यों?
जिसके बाद भी पहले दिन 4 करोड़ 32 लाख रुपए का ऑर्डर मिला है। बताया गया कि आज 29 हजार से अधिक लोगों ने शराब के लिए ऑर्डर किया है। जबकि 1 लाख से ज्यादा लोगों ने CSMCL पर रजिस्ट्रेशन किया है।

