June 28, 2026

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में चितलों के शिकार मामले में 16 शिकारी गिरफ्तार, वन विभाग टीम ने चितलों का शव बरामद कर किया अंतिम संस्कार

girftar

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 2 चितलों के शिकार मामले में पुलिस ने 16 शिकारियों को धर दबोचा है। इनमें से एक आरोपी को तीर धनुष के साथ पकड़ा है। वहीं संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों के नाम सामने आ सकते हैं।


पढ़िए पूरी खबर–
बता दें कि तौरंगा वन परिक्षेत्र में दो चितलों का शिकार किया गया था। वन विभाग की टीम ने शनिवार को चितलों का शव बरामद किया। जिसके बाद दोनों चितलों का अंतिम संस्कार भी किया गया। वहीं आज 16 शिकारियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।


You may have missed